32.8 C
Delhi
Tuesday, July 2, 2024

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिपाही की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सिपाही की मौत

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर चौकी पर तैनात कांस्टेबल की सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
आनंद सागर (32) पुत्र रामविलास निवासी चील्ह जिला मिर्जापुर 2018 बैच का कांस्टेबल जो शिकारपुर पुलिस चौकी पर तैनात था। सोमवार को वह किसी काम के सिलसिले  में गौरा बादशाहपुर जा रहा था। जो रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसमें घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
गौरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीसी टीवी के आधार पर वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आशुतोष हत्याकांड में गरजा बुलडोजर 

आशुतोष हत्याकांड में गरजा बुलडोजर  # भू माफिया पर पुलिस और तहसील प्रशासन ने कसा शिकंजा, जुर्माना और मुकदमा  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक...

More Articles Like This