39.3 C
Delhi
Friday, May 16, 2025

अतिक्रमण करने वाले व्यापरियों की दुकान और गोदाम सील

अतिक्रमण करने वाले व्यापरियों की दुकान और गोदाम सील

# जिला मुख्यालय से पहुंचे एसडीएम सदर की कार्रवाई से रहा अफरा-तफरी का माहौल

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7.                                                             नगर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र श्रीरामपुर मोहल्ले में नाले पर अतिक्रमण करने वाले दो व्यापारियों के गोदाम और दुकान को उप जिलाधिकारी सदर ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बताते हैं कि मोहल्ले के पूरब दिशा में 12 फुट नाला है, जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। उक्त नाले पर कुछ लोगों ने पक्का निर्माण करके अतिक्रमण कर लिया है। जिसकी शिकायत मोहल्ला निवासी शकील अहमद पुत्र स्व. हाजी कमरुद्दीन ने जिले पर अधिकारियों से करके अवैध कब्जे को हटाने की मांग की थी।

शिकायत की जांच करने पहुंचे उप जिलाधिकारी सदर ने व्यापारी सुनील कुमार द्वारा दुकान के आगे और प्रमोद कुमार ने अपने गोदाम के सामने अतिक्रमण कर रखा था। राजस्व टीम की पैमाइश के बाद एसडीएम ने दोनों दुकानों को सील कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी।का र्रवाई के दौरान लेखपाल विवेक सिंह, नगर पालिका परिषद से श्रीराम शुक्ला, अवधेश कुमार आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में बागीचे में लगी आग

संदिग्ध परिस्थितियों में बागीचे में लगी आग वाराणसी।  नितेश गुप्ता तहलका 24x7               फूलपुर थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This