30.1 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार दो की मौत, तीसरा घायल

अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार दो की मौत, तीसरा घायल

आजमगढ़।
तहलका 24×7 
               जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली बाजार बाईपास मोड़ के पास ट्रेलर-बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव निवासी इंदल यादव (36), विवेक प्रजापति (22) व विकास बिंद (20) देर रात एक ही बाइक से जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर से वापस घर लौट रहे थे। जीवली बाजार के बाईपास मोड़ पर पहुंचे थे कि ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंदल यादव व विवेक प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।
         
राहगीरों की सूचना पर बरदह पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल विकास को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराए। वहीं मृतक इंदल व विवेक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक इंदल रोजी-रोटी के लिए गुजरात प्रांत के वापी शहर में रहता था। 15 दिन पूर्व ही वह घर आया था। वह दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। विवेक प्रजापति दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। वह गोवा में प्राइवेट नौकरी करता था। बहन की शादी में शामिल होने के लिए 15 दिन पूर्व ही घर आया था। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सड़क दुर्घटना में एक कि मौत, सात घायल

सड़क दुर्घटना में एक कि मौत, सात घायल # पुलिस और नागरिकों की सहायता से सभी को पहुंचाया गया अस्पताल खेतासराय,...

More Articles Like This