15.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

अम्बेडकर नगर : केस दर्ज करने में पुलिस ने कर दिया खेल

अम्बेडकर नगर : केस दर्ज करने में पुलिस ने कर दिया खेल

जहीरगंज। 
तहलका 24×7 
            फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से रुपयों से भरा बैग लूटने के प्रयास, फायरिंग करने व कट्टे की बट से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने में ही खेल कर दिया। पुलिस ने इस घटना में अज्ञात के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले में केस दर्ज किया है। इस पूरे घटनाक्रम में पैसा लूटने का जिक्र ही नहीं है।
घटना के दूसरे दिन भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। भारत फाइनेंस इन्कुल्जन लि. कंपनी बसखारी ब्रांच में कार्यरत प्रदीप सिंह मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे जहांगीरगंज से वसूली कर गनपतपुर होते हुए सुतहरपारा जा रहा था। वह नहर पर पहुंचा था कि बाइक सवार मास्क पहने दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। हवाई फायर करते हुए वसूली के रुपयों वाला बैग लूटने का प्रयास किया। असफल होने पर कट्टे की बट से प्रदीप के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। घायल कर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कर्मचारी की तहरीर पर केस तो दर्ज किया लेकिन इस पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी में लूट के प्रयास का कहीं कोई जिक्र ही नहीं किया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This