अर्पित जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर सम्मान समारोह आयोजित
# गोपाल मंदिर परिसर में हुआ आयोजन, वैश्य समाज ने किया अभिनंदन
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर अर्पित जायसवाल का बुधवार की रात सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जायसवाल युवा समाज एवं उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पुराना चौक स्थित गोपाल मंदिर परिसर में किया गया।समारोह में वैश्य समाज से जुड़े लोगों ने अर्पित जायसवाल को माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया।

वक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए इसे संगठन की मजबूती और विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। सभा को कैलाश नाथ जायसवाल, रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप जायसवाल, जायसवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, जायसवाल युवा समाज के महामंत्री प्रशांत जायसवाल, उद्योग व्यापार मंडल नगर महामंत्री सौरभ सेठ, अभिषेक अग्रहरि, सचिन जायसवाल, इरशाद अहमद सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने अर्पित जायसवाल के पूर्व के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पूर्वांचल क्षेत्र में संगठन को नई गति मिलेगी। राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर आलोक जायसवाल, संतोष ओम सेठ, विजय अग्रहरी, मुकेश अग्रहरी, सुरेश जायसवाल, शैलेष मोदनवाल, अभिनंदन, धीरज, राहुल, पंकज, अवनीश दूबे एडवोकेट, मो. आकिब, चंदन अग्रहरी, आशीष जायसवाल, रवि दूबे, वंश जायसवाल, सूरज जायसवाल, अनूप अग्रहरी, विवेक मोदनवाल, सौरभ मोदनवाल, गौरव मोदनवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ईशान राम जायसवाल ने किया।








