14.1 C
Delhi
Monday, January 20, 2025

आंखों पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी के विधायक 

आंखों पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी के विधायक 

पटना।
तहलका 24×7
                बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरे दिन सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए महुआ से आरजेडी विधायक मुकेश रौशन अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुशासन बाबू को बिहार में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। न तो सीएम को घोटाला दिखाई दे रहा है और न ही बढ़ता हुआ अपराध नजर आता है।
मुकेश रौशन अपने हाथ में एक तख्ती लेकर विधानसभा पहुंचे। जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्कैच बनी थी। साथ ही उस पर एक स्लोगन भी रहा जिसमें लिखा है, ‘मैं सुशासन बाबू हूं, मैं अंधा हो गया हूं। मुझे कुछ नहीं दिखाई दे रहा है।’बिहार में भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन सुशासन बाबू को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं लेकिन सुशासन बाबू को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।
आंखों पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे मुकेश रौशन राष्ट्रीय जनता दल के युवा और तेजतर्रार विधायक हैं। वह वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से 2020 में चुनाव जीते हैं। उनको नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बेहद करीबी माना जाता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ : अजय राय

कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ : अजय राय # भाजपा उजाड़ने वाली सरकार : तूफानी सरोज पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता तहलका...

More Articles Like This