32.1 C
Delhi
Sunday, July 20, 2025

आचार संहिता के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो 

आचार संहिता के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो 

मऊ। 
विशेष संवाददाता 
तहलका 24×7
                    आदर्श चुनाव आचार संहिता के नाम पर व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न ना किया जाए। आचार संहिता के चलते व्यापारियों को अनावश्यक कठिनाई में ना डाला जाए और न तो उनका उत्पीड़न किया जाए। उक्त बातें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मऊ के जिला अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा।
श्री गुप्ता रौजा स्थित  व्यापार मंडल के कार्यालय पर आयोजित बैठक में व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद का व्यापार आधे से अधिक नगद खरीद और बिक्री पर आधारित है। जबकि लोकसभा चुनाव की घोषणा के उपरांत आचार संहिता लागू होने के कारण जनपद में चौराहों पर उड़ाका दल लिखित गाड़ियां व्यापारियों को जांच के नाम पर परेशान कर रही हैं। जिससे व्यापारी दहशत एवं भय में है।
डॉक्टर गुप्त ने कहा कि आज महंगाई के दौर में 50 हजार लेकर आना-जाना व्यापारी के लिए साधारण सी बात है। उन्होंने कहा कि जनपद के उच्चाधिकारी ध्यान दें कि जांच के नाम पर व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न ना किया जाए। व्यापारियों के वाहनों को अनावश्यक न रोका जाए, इससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
बैठक में मुन्ना बरनवाल, अशोक सिंह, कन्हैया लाल जायसवाल, अजहर कमाल फैजी, महातम यादव, आनंद गुप्ता, अभिषेक मद्धेशिया, मोनू सिंह, नीरज अग्निवेश, गामा यादव, दिनेश यादव, अरुण जायसवाल, हाजी अनवर अली, फैयाज अहमद, ध्रुव नारायण गुप्ता, दिलीप मद्धेशिया, संजय सर्राफ, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?
Previous article
Next article
चैत्र नवरात्रि पर नगर में निकली विशाल कलश यात्रा नौ दिवसीय संगीतमय कथा का शुभारंभ खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी तहलका 24×7 मंगलवार की सुबह नवरात्रि के पहले दिन व्रती महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर कस्बे में भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा रामलीला मन्दिर गोलाबाजार से शुरु होकर समूचा नगर भ्रमण के पश्चात यहीं आकर सम्पन्न हुई। डीजे की धुन पर मधुर भक्ति गीत बज रहा था। जिस पर श्रद्धालु थिरक रहे थे, वहीं शोभा यात्रा में श्री रामचन्द्र व भाई लक्ष्मण की झांकी साथ चल रही थी। नवरात्रि के प्रथम दिन व्रती महिलाओं ने अपने घर पर पूजा-अर्चना के बाद संगीतमय कथा से पूर्व नगर में शोभा यात्रा निकाली। महिलाएं, युवतियां एकत्र होकर अपने सिर पर 108 कलश पात्र में पवित्र गंगा जल, आमपत्र व कुश को सिर पर रखकर शोभा यात्रा में शामिल हुईं। संगीतमय कथा के लिए कथावाचक पंडित अखिलेश मिश्र एवं श्रीराम कथावाचक डॉ. अजय तिवारी होंगे, जो सांय से अर्धरात्रि तक प्रवचन करेंगे। इस दौरान भृगनाथ जायसवाल, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, जगदम्बा प्रसाद पांडेय, सोनू बिन्द, उपेंद्र मिश्रा, बृजनाथ जायसवाल, पप्पू पटवा, रतन बरनवाल, रूपेश गुप्ता, मोनू, मंजय गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह भारी पुलिस बल व पीएसी जवानों के साथ जुलूस की निगरानी करते दिखे।

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका...

More Articles Like This