आजमगढ़ : पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगा फंदे पर झूला पति
# सुसाइट नोट में लिखी पत्नी की बेवफाई की कहानी
पवई।
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी युवक ने पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध होकर शुक्रवार की देर शाम अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। उसने अपने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटक कर जान दिया। वह गांव के प्रधान का पुत्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मौके से सुसाइट नोट मिला है, जिस पर उसने पत्नी के बेवफाई की पूरी कहानी लिखी है।

गोधना गांव के प्रधान राजेंद्र राम का पुत्र सुनील कुमार का शव शुक्रवार की देर शाम घर में ही पंखे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। सुनील को फंदे पर लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से पुलिस को एक सुसाइट नोट बरामद हुआ है। जिसमें मृतक ने पत्नी की बेवफाई की पूरी कहानी लिखी है।

सुसाइट नोट में सुनील ने लिखा है कि, पत्नी रीता अपने किसी दोस्त से बात करती है। काफी समझाने पर भी वह नहीं मानी। इतना ही नहीं उसकी इस बेवफाई में उसका भाई भी साथ देता था। सुनील रोजी रोटी के लिए दिल्ली रहता था। 20 दिन पूर्व ही वह दिल्ली से वापस लौटा था। मृतक सात भाईयों में तीसरे नंबरी पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।