21.1 C
Delhi
Friday, December 1, 2023

आजमगढ़ : बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर किया किशोरी को अगवा

आजमगढ़ : बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर किया किशोरी को अगवा

# बदमाशों ने किया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़।
अमर प्रकाश
तहलका 24×7
                 कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को तीन युवकों ने असलहे के बल पर अपहृत कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के समय वह अपनी मां के साथ शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। पिता ने घटना के बाबत थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक आरोपी अभी फरार है।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी व पुत्री शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान तीन की संख्या में युवक मौके पर पहुंचे और उसकी पुत्री को तमंचा सटा कर अगवा कर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने आकाश यादव व अभिषेक पाठक समेत तीन लोगों को नामजद किया।

तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा कर गैंगरेप के आरोपी गोपालगंज टैक्सी स्टैंड के पास खड़े गए है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।

मामले में कप्तानगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक देवानंद ने बताया कि नामजद तीन अभियुक्तों में दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की तलाश में दबिश की कवायद जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। वहीं पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

35764767
Total Visitors
502
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जौनपुर : दोहरे हत्या कांड ने पकड़ा तूल, प्रजापति समाज ने निकाला कैंडल मार्च

जौनपुर : दोहरे हत्या कांड ने पकड़ा तूल, प्रजापति समाज ने निकाला कैंडल मार्च # दो सगे भाइयों की निर्मम...

More Articles Like This