10.1 C
Delhi
Saturday, January 17, 2026

आजमगढ़ : ब्लाक स्तरीय प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का हुआ आयोजन

आजमगढ़ : ब्लाक स्तरीय प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का हुआ आयोजन

फूलपुर।
अकलैन खान
तहलका 24×7
                   ब्लाक सभागार में ब्लाक स्तरीय प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी रावेन्द्र कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी राम विलास एवं खण्ड शिक्षाधिकारी महेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।

उप जिलाधिकारी रावेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि नौनिहाल बच्चों में संस्कार युक्त शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करना शिक्षक वर्ग की बड़ी जिम्मेदारी बनती है क्यो कि यही बच्चे हमारे देश के भविष्य है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रभान यादव ने कहा कि बच्चों के अंदर प्रेरणादायी ज्ञानोदय के विकास के लिए यह समारोह किया जा रहा है।जिससे बच्चों के अंदर शिक्षा के प्रति जिज्ञासा पैदा हो सके। इस अवसर अटेवा जिला अध्यक्ष सुभाष चंद यादव, महेंद्र यादव, चंद्रभान यादव, दीपक यादव, मानबहादुर सिंह, विनोद कुमार, अनिल कुमार आदि लोग रहे। अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी महेंद्र कुमार एवं संचालन जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने किया।
Mar 25, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This