आजमगढ़ : 55 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
महराजगंज।
सुभाष सिंह
तहलका 24×7
स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मिश्रपुर चांदपुर गांव में दबिश देकर एक व्यक्ति के छप्परनुमां घर से 55 किग्रा प्रतिबंधित मांस व मांस काटने के उपकरण बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया।

महराजगंज थाना पुलिस मंगलवार को क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मिश्रपुर चांदपुर गांव निवासी मंजूर के छप्परनुमां घर पर कुछ लोग बाहर से प्रतिबंधित मांस लाकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर बेच रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से दो युवकों जियाऊल निवासी मिश्रपुर चांदपुर व सरफराज निवासी वार्ड अंबेडकरनगर कस्बा बिलरियागंज को पकड़ लिया। इसके साथ ही पुलिस ने 55 किग्रा प्रतिबंधित मवेशी के मांस को बरामद करने के साथ ही मांस काटने के उपकरण चापड़, ठीहा आदि भी बरामद किया। बरामद मांस को दफन कराने के साथ ही पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।