16.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

आतंकी हमले से दहल उठी रूस की राजधानी मास्को 

आतंकी हमले से दहल उठी रूस की राजधानी मास्को 

# 143 की मौत, सैकड़ों घायल, आईएस ने ली हमले की जिम्मेदारी 

एजेंसी। 
तहलका 24×7 
              रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार रात हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल पर हुए आतंकी हमले में शनिवार शाम छह बजे तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। हमले में पांच आतंकी शामिल थे, जिन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है। हमले के 24 घंटे बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया।
उन्होंने 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक की घोषणा करते हुए कहा कि हमलावर यूक्रेन की तरफ भागने वाले थे। चार हमलावरों और उनके सात मददगारों को रूस यूक्रेन बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। रूसी मीड़िया हाउस RT की रिपोर्ट के अनुसार जांच एजेसियों ने बताया कि आतंकी हमला पूरी प्लानिंग के साथ हुआ। हमलावरों के लिए पहले से ही क्रोकस सिटी हॉल में हथियार छिपाकर रखे हुए थे। जांच अभी जारी है। उधर, सोशल मीड़िया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक कथित हमलावर अपना गुनाह कबूल कर रहा है। वो पूरी प्लानिंग के बारे में बता रहा है। बताया जा रहा है कि हमलावर इस योजना के साथ आए थे कि वो हमला कर यूक्रेन की तरफ भागेंगे। तीन हमलावरों की तस्वीर भी जारी की गई है।
बताते चलें कि आतंकी संगठन IS-K ने आमाक न्यूज एजेंसी के जरिए बयान जारी कर कहा था कि “इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोस्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हो गए। हमला करने के बाद हमारे लड़ाके मौके से भाग निकले।”
उधर, यूक्रेन ने बयान जारी करते हुए कहा कि, “हम इस तरह आरोपों को यूक्रेन विरोधी उन्माद को बढ़ावा देने के रूप में मानते हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में यूक्रेन को बदनाम करने का तरीका है। हमारे देश के खिलाफ रूसी नागरिकों को लामबंद किया जा रहा है।”
रूस में मौजूद US एंबेसी ने कुछ दिन पहले ही बड़े हमले की आशंका जताई थी। लेकिन, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने इसकी निंदा की थी। बताते चलें कि पुतिन 18 मार्च को ही 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं। इसके पांच दिन बाद ही यह बड़ा आतंकी हमला हुआ है।
मॉस्को रीजन के पश्चिम में मौजूद क्रास्नोगोस्क एरिया के क्रोकस सिटी हॉल को निशाना बनाने वाले पांचों हथियारबंद आतंकी सेना जैसी वर्दी पहने हॉल में दाखिल हुए और ऑटोमैटिक हथियारों से लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। आतंकियों ने कई बम धमाके भी किए। हमला उस वक्त हुआ जब हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड पिकनिक का कॉन्सर्ट चल रहा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This