18.1 C
Delhi
Wednesday, March 19, 2025

आरा मशीन संचालक का शव पाए जाने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आरा मशीन संचालक का शव पाए जाने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर।
तहलका 24×7.                                                             जिले के गहमर थाना क्षेत्र देवकली मोड़ के पास एक मकान मेंआरा मशीन संचालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के कंधे व गर्दन पर चोट के निशान थे। मकान के मुख्य गेट पर ताला बंद था, लेकिन दीवार पर पैर के निशान थे। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

रेवतीपुर थाना के बहोरिक राय पट्टी निवासी विनोद गुप्ता (55) बीते दो दशक से देवकली मोड़ के पास निजी भवन में आरा मशीन का संचालन करते थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य रेवतीपुर में ही रहते हैं। विनोद गुप्ता देवकली में आरा मशीन पर रहकर देखरेख करते थे। प्रतिदिन की तरह सोमवार की रात में खाना खाकर सो गए। सुबह टहलने आए लोगों के आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। धीरे-धीरे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो सीमेंटेड टीन शेड के नीचे बिस्तर पर विनोद गुप्ता मृत पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी गर्दन व कंधे पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग शव देखकर दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

परिवार के लोगों ने बताया कि आरा मशीन बंद होने के बाद भी वह यहां रहकर निगरानी करते थे। मृतक की चार पुत्रियां व एक पुत्र है। मृतक की पत्नी शीला देवी व पारिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आरके ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

आरके ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24x7             आरके हॉस्पिटल ब्लड...

More Articles Like This