29.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की गोली से युवक की मौत, दरोगा गिरफ्तार 

आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की गोली से युवक की मौत, दरोगा गिरफ्तार 

गोंडा। 
तहलका 24×7
                जिले के सुंदर पहाड़ी इलाके के साकिन डांगापाड़ा गांव में पुलिस की गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है। एसडीपीओ जेपीएन चौधरी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। गोली चलाने वाले दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सस्पेंड भी कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 17 अप्रैल की शाम पुलिस की टीम बदमाश बेनेडिक्ट हेम्ब्रम को गिरफ्तार करने पहुंची, बेनेडिक्ट एक महीने पहले ही जेल से बाहर निकला था। आरोप है कि जेल से बाहर निकलने के बाद वह फिर से रंगदारी मांग रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी।
पुलिस ने बदमाश के घर की घेरेबंदी कर उसे समर्पण करने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक घर की घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति निकला और भागने लगा। जिसके बाद एएसआई राजनाथ यादव ने रुकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं रुका। इस दौरान पुलिस ने वार्निंग दी और गोली चला दी। गोली भाग रहे व्यक्ति के कंधे में लगी। जिसके बाद पुलिस उसे इलाज के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाई, गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान हरिनारायण (30) के रूप में हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया। मेडिकल बोर्ड की टीम गठित कर मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। पूरे मामले की जांच के लिए एसडीपीओ जेपीएन चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This