32.1 C
Delhi
Sunday, July 20, 2025

आशुतोष हत्याकांड : चर्चित लेखपाल पर गिरी गाज

आशुतोष हत्याकांड : चर्चित लेखपाल पर गिरी गाज

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7.                                                               पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड से जुड़े मामले में उप जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल विकास सिंह कुशवाहा को निलंबित कर दिया। उक्त कार्रवाई पत्रकार हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर निकाले गए मौन जुलूस को देखते हुए की गई।

मामले में एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सबरहद गांव के लेखपाल विकास कुशवाहा के कार्य अवधि में गांव के गाटा संख्या 1037 पुराना गाटा संख्या 1866 जो पोखरी को विनिमय आवंटन प्रस्ताव में गाटा संख्या 1866 पोखरी को छुपाने एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक आशुतोष श्रीवास्तव के 18 फरवरी 2023 में प्रसारित गाटा संख्या 1816 व 1037 की शिकायत करने पर लेखपाल द्वारा कोई कार्यवाही न करने और गांव स्थित चूना भट्ठी के रूप में दर्ज सम्पत्ति पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करने सम्बन्धी शिकायत पर कार्यवाही न करने जैसे गम्भीर आरोप के प्रकरण में विभागीय कार्यवाही करते हुए एक आरोप पत्र जारी किया गया, जिसकी प्रति लेखपाल विकास ने 15 जून 2024 को प्राप्त किया और आरोप पत्र का जवाब 06 जुलाई को प्रस्तुत किया।

प्रथम दृष्टया लेखपाल विकास सिंह कुशवाहा का जबाब सन्तोषजनक नहीं पाया गया। प्रकरण गम्भीर प्रकृति के होने और लेखपाल के कार्य प्रणाली से राजस्व प्रशासन की छवि आम जनमानस में धूमिल होने व ग्राम सबरहद में असन्तोष देखने को मिला। विकास सिंह कुशवाहा के द्वारा शासकीय कार्यों में घोर शिथिलता बरती गयी, जिसके कारण ग्राम सबरहद में लोक शान्ति भंग हुई। आरोप की गम्भीरता को देखते हुए लेखपाल विकास सिंह को तात्काल प्रभाव से निलम्बित किया कर दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका...

More Articles Like This