9.1 C
Delhi
Saturday, December 6, 2025

एएमयू परिसर में फायरिंग, दो कर्मचारी घायल, हमलावर गिरफ्तार 

एएमयू परिसर में फायरिंग, दो कर्मचारी घायल, हमलावर गिरफ्तार 

अलीगढ़/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
             उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बुधवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई।एएमयू की मेडिकल कॉलोनी में दो कर्मचारियों पर फायरिंग की गई। घटना के बाद एएमयू के सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ लिया है। फायरिंग में घायल दोनों कर्मचारियों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना जानकारी लेते रहे।
घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र की है। एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर मो. वसीम अली ने कहा कि घायल नदीम और कलीम एएमयू कैंपस से जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।कलीम और नदीम भाई हैं और दोनों रजिस्ट्रार ऑफिस में तैनात हैं। वसीम ने कहा कि हमलावरों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन वो यूनिवर्सिटी के छात्र या कर्मचारी नहीं हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  पांच राउंड गोली चली है। वारदात के पीछे का कारण नहीं पता चला है। हमलावरों से पूछताछ की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This