10.1 C
Delhi
Tuesday, January 14, 2025

एक ही चिता पर देवरानी जेठानी का हुआ अंतिम संस्कार

एक ही चिता पर देवरानी जेठानी का हुआ अंतिम संस्कार

# बीमार जेठानी की मौत के कुछ ही देर बाद सदमें में देवरानी ने भी तोड़ा दम

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
               पिलकिछा श्मशान घाट पर सोमवार की शाम एक ही चिता पर एक साथ दो शव‌ जलता देख लोगों में कौतूहल का विषय बना रहा। घाट पर शव‌ दाह को‌ आये अन्य लोग एक दूसरे से जानकारी लेते रहे कि आखिर दोनों शव‌ साथ ही क्यों जल रहे हैं। दोनों शव पिलकिछा गांव के ही रामापुर मजरा निवासी सगी जेठानी और देवरानी का था। दोनों के बीच अटूट प्रेम मरने तक बना रहा।
चिता पर भी दोनों को एक साथ मुखाग्नि देकर परिजनों ने भी उनके प्रेम को जीवन के अंतिम छड़ों में अमर कर दिया।गांव निवासी निवासी 65 वर्षीया राजपति देवी पत्नी बिरेंद्र व 63 वर्षीया गुजराती देवी पत्नी राम किशोर दोनों सगी देवरानी व जेठानी थी। दोनों के बीच इतना प्रेम था कि जीवन‌ पर्यंत आपस में कभी किसी बात को लेकर कहासुनी तक नहीं हुई थी। सोमवार की सुबह दोनों को सांस लेने में तकलीफ हुई तो परिजन उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले गए।
जहां से दवा दिलवाकर दोनों को घर ले आए। थोड़ी देर बाद जेठानी ने दम तोड़ दिया।अभी उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी कि देवरानी की भी तबियत बिगड़ने लगी। जेठानी की मौत के सदमे से देवरानी ने भी छह घंटे के भीतर दम तोड़ दिया। दोनों के मौत की खबर फैलते ही घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। परिजन रोने विलखने लगे। दोनों देवरानी जेठानी का शव जब घर से एक साथ उठा तो सबकी आंखें छलक पड़ी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रधान संघ का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन

प्रधान संघ का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना-प्रदर्शन # खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज सोंधी को हटाने की मांग खेतासराय, जौनपुर।...

More Articles Like This