13.1 C
Delhi
Wednesday, February 19, 2025

एम.एड. प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 433 परीक्षार्थी

एम.एड. प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 433 परीक्षार्थी

# कुलपति ने प्रवेश परीक्षा का किया निरीक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को एम.एड. प्रवेश परीक्षा उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में संपन्न हुई जिसमें 433 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।परीक्षा में कुल 593 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जौनपुर, गाजीपुर के छह महाविद्यालयों में कुल 300 सीटें एमएड की है।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण किया।परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की सुचिता के लिए दो पर्यवेक्षक प्रो. राजकुमार और डॉ. मनीष प्रताप सिंह को नामित किया गया। परीक्षा केंद्र पर सकुशल परीक्षा संपन्न हो गई है।इसके लिए प्रोफेसर सौरभ पाल को केन्द्राध्यक्ष तथा सहायक केंद्र अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार यादव रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका न्यूज नेटवर्क              ...

More Articles Like This