32.1 C
Delhi
Saturday, July 6, 2024

एसपी के आदेश पर दो के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

एसपी के आदेश पर दो के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              मोबारकपुर गांव में एक पखवाड़ा पूर्व अवैध रूप से महिला की भूमि कब्जाने की नीयत से उसके घर में घुस मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
गांव निवासी नादिरा खातून का आरोप है कि बीते 14 जून की शाम लगभग छह बजे रामबरन यादव और आयूष यादव पता अज्ञात, उसके घर पहुंचकर रिहायशी मकान को अपनी जमीन में बताकर उसे खाली करने को कहा। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों उसे गालियां देने लगे। पीड़िता जान बचाकर घर के भीतर भागी तो पीछे से वे दोनों भी घर में घुस गये और लात घूंसो से उसकी पिटाई करने लगे।
पीड़िता का आरोप लगाया कि घटना की सूचना दूसरे दिन थाने पर दी गई। जहां उसे डांट कर भगा दिया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दोनों आरोपितों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7              सुईथाकलां विकास...

More Articles Like This