16.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

औरैया में कच्चे मकान की दीवार ढहने से मां-बाप और बेटे की दर्दनाक मौत 

औरैया में कच्चे मकान की दीवार ढहने से मां-बाप और बेटे की दर्दनाक मौत 

# मलबे में दबकर तीन बच्चे गम्भीर रूप से घायल, सैफई रेफर 

औरैया/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
                 औरैया जिले में कच्चे मकान की दीवार ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले एक ही परिवार के हैं। एक बच्चे सहित मां-बाप की जान गई है। वहीं, तीन और बच्चे जो घटना में घायल हुए हैं उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कुदरकोट थाना क्षेत्र के गोपियापुर में 45 वर्षीय इंद्रवीर अपनी पत्नी 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला और चार बच्चों 14 वर्षीय आकाश, 13 वर्षीय विकास, 10 वर्षीय अनुराग और 6 साल का अंशु के साथ रहता था। इनका पक्का मकान नहीं था सभी कच्चे घर में रहते थे। शुक्रवार की रात को इंद्रवीर अपने परिवार के साथ सो रहा था। इसी दौरान घर की कच्ची दीवार भरभरा कर पूरे परिवार पर आ गिरी। इंद्रवीर, पत्नी शकुंतला और सभी चार बच्चे दीवार की चपेट में आ गए और घायल हो गए। घटना के बाद इंद्रवीर के आस-पास रहने वाले लोगों ने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी और एंबुलेंस बुलाई।
इसके बाद घायलों की तुरंत ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लाया गया। यहां पर जांच करने के बार डॉक्टरों ने इंद्रवीर, उसकी पत्नी और 13 साल के बेटे विकास को मृत हुआ घोषित कर दिया. इसके बाद बाकी दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सैफई रेफर कर दिया गया और 6 साल के अंशु का विधुना में ही इलाज किया जा रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, इंद्रवीर के पास पक्का मकान नहीं थी। वहीं, कच्चा घर भी जर्जर था। पूरा परिवार दिन भर गांव में बने बारात घर में रहता और रात के समय सोने के लिए कच्चे घर में आ जाता था।उन्होंने कच्चे घर पर छप्पर डाल रखा था। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इंद्रवीर का नाम सरकारी आवास की लिस्ट में आ गया था।फिलहाल उसे घर बनाने के लिए पैसा नहीं मिला था। उसके पहले ही यह हादसा हो गया और तीन लोगों की मौत हो गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This