15.1 C
Delhi
Friday, December 12, 2025

कबाड़ गोदाम में भीषण धमाका, 4 मजदूरों की मौत, 5 किमी तक पहुंची आवाज

कबाड़ गोदाम में भीषण धमाका, 4 मजदूरों की मौत, 5 किमी तक पहुंची आवाज

जबलपुर। 
तहलका 24×7 
              मध्य प्रदेश में जबलपुर के खजूरी खिरिया बाईपास के पास कबाड़ के गोदाम में भयंकर विस्फोट हुआ। जिसमें कई लोगों के मरने की आशंका है।जबकि चार लोगों के मरने की पुष्टि प्रशासन ने कर दी है। विस्फोट इतना खतरनाक था कि पांच हजार वर्ग फीट में बना पूरा गोदाम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है।
जबलपुर डीएम के अलावा पुलिस का अमला भी यहां पहुंचा है। जिस कबाड़ी का यह गोदाम था, वह फरार बताया जा रहा है। भीषण विस्फोट से गोदाम के भीतर रखे हुए सामान आसपास के खाली प्लाट में बिखर गए। ब्लास्ट इतना तेज था कि इसकी आवाज को पांच किलोमीटर दूर तक लोगों ने सुनाई दी। गोदाम के बगल राजू पटेल का खेत है। राजू का कहना है कि ‘जब आवाज आई तो वह घर पर थे।
आवाज बहुत अधिक तेज थी, इसलिए वे सीधे दौड़ते गोदाम तक पहुंचे। राजू ने बताया कि बशीर रजा की गोदाम में आज से 10 साल पहले भी इस तरह का विस्फोट हुआ था। राजू पटेल का कहना है कि कबाड़ी खमरिया फैक्ट्री से निकलने वाले कबाड़ का अवैध कारोबार करता है। इसके पास यहां से कबाड़ में बचे हुए बम भी होते हैं। उनके खोल कीमती धातु के बने होते हैं और इसी धातु के चक्कर में बम को तोड़ा जाता है, जिसमें यह विस्फोट होता है।
जिस समय यह विस्फोट हुआ, उस समय गोदाम में 10 से 12 लोगों के होने की संभावना जताई जा रही है। पूरे इलाके में प्रशासन ने किसी के भी आने पर पाबंदी लगा दी है। क्योंकि यहां एक विस्फोट के बाद दूसरे विस्फोट के होने की संभावना भी बनी हुई है। प्रशासन का कहना है कि ‘उन्हें जो जानकारी मिली है।
उसके अनुसार यह किसी सिलेंडर के फटने की घटना है। फिलहाल पूरे इलाके को संवेदनशील मानते हुए बंद कर दिया गया है। पुलिस की फोरेंसिक जांच टीम पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार पानी डालकर इस इलाके को ठंडा कर रही है।आरोपी फरार है और इस बात की जानकारी ली जा रही है कि अंदर कितने लोग थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This