10.1 C
Delhi
Saturday, January 17, 2026

काल भैरव की प्रतिमा को पिलाई सिगरेट, युवक की हरकत का वीडियो वायरल 

काल भैरव की प्रतिमा को पिलाई सिगरेट, युवक की हरकत का वीडियो वायरल                      

जबलपुर। 
तहलका 24×7 
               जबलपुर के एक युवक ने भगवान काल भैरव को धूम्रपान कराया और उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगो में आक्रोश है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। धार्मिक आस्था से खिलवाड़ और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर साझा किया गया वीडियो ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के बादशाह हलवाई मंदिर के पास स्थित प्राचीन काल भैरव पीठ के होने का दावा किया जा रहा है। यह वीडियो लगभग 30 सेकेंड का है, जिसमें एक युवक अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए काल भैरव प्रतिमा को सिगरेट पिला रहा है। साथ ही वह यह दावा कर रहा है कि प्रतिमा धूम्रपान कर रही है।
धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो के संबंध में जानकारी लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले आरोपित की तलाश शुरु कर दी है। आरंभिक जांच में वीडियो आकाश गोस्वामी नामक युवक के द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। वीडियो के दो दिन पुराने होने की बात भी सामने आयी है। साइबर पुलिस की सहायता से आरोपित युवक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This