29.1 C
Delhi
Sunday, July 13, 2025

किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              नाबालिग किशोरी के अपहरण के वांछित अभियुक्त को गुरुवार की सुबह अयोध्या मार्ग स्थित सिनेमा हाल के समीप से पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली अंतर्गत अर्गूपुर कला निवासी कक्षा आठ में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी को अम्बेडकर नगर के जैतपुर निवासी सूरज राजभर पुत्र भोरिक राजभर ने शादी का झांसा और बहला फुसला कर बीते 24 सितंबर को भगा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी रही।
गुरुवार दोपहर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उक्त वांछित नगर के हिन्द सिनेमा के पास से कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलने पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने एसओ रोहित मिश्रा, उप निरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार यादव की टीम ने मौके पर पहुंच घेरे बन्दी कर अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद चालान न्यायालय प्रेषित कर दिया। किशोरी को कुछ दिन पूर्व ही पुलिस ने बरामद कर मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका  बयान दर्ज कराते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7      ...

More Articles Like This