30.1 C
Delhi
Saturday, July 6, 2024

किशोरी ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर दी जान

किशोरी ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7
               कोतवाली क्षेत्र के रासमंडल मोहल्ले में किशोरी ने संदिग्ध ‌अवस्था में घर के कमरे में फांसी का फंदा गले में डालकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
सूत्रों के मुताबिक उक्त मोहल्ला निवासी किशोरी इंटर की छात्रा थी। शुक्रवार की रात नौ बजे घर के ऊपर कमरे में लगे पंखे में कपड़े के सहारे गले में फांसी का फंदा लगाकर झूल गई। परिजनों की जब निगाह फांसी के फंदे पर झूलती हुई वैष्णवी के ऊपर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवा कर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर कार्यवाही करने के साथ जांच पड़ताल में जुट गई। हालांकि किशोरी ने किन कारणों से फांसी लगाई, पुलिस इस बारे में जांच पड़ताल कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल

अब आजमगढ़ मंडल में सेवा देंगे डा. आलोक सिंह पालीवाल जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7              सुईथाकलां विकास...

More Articles Like This