11.1 C
Delhi
Wednesday, January 15, 2025

किसान का बेटा हूं आपका दर्द समझता हूं : अशोक सिंह

किसान का बेटा हूं आपका दर्द समझता हूं : अशोक सिंह

# मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के कई गांवों में किया जनसंपर्क

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
              समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में जनसंपर्क कर नुक्कड़सभा की। इस दौरान अमाव गांव में भारी तादात में महिला, पुरुषों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। लोगों में मौजूदा बसपा सांसद श्याम सिंह यादव और भाजपा सरकार से नाराजगी दिखी।
अशोक सिंह ने लोगों को अपनी पार्टी की नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि मैं खुद किसान का बेटा हूं और मैं आपका दर्द समझ सकता हूं। मैंने भी खेत में हल चलाए हैं, यहीं से पढ़ाई करके मुंबई गया। मेहनत करके आज इस मुकाम पर हूं, मैं अपने लोगों, किसान भाईयों और जिले के लिए कुछ करना चाहता हूं।
लेकिन उसके लिए मुझे यहां के चुनाव में उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आपके सामने जो भाजपा के प्रत्याशी हैं वो भी जिले के हैं। लेकिन, उन्होंने कभी गरीबी नहीं देखी। उन्होंने महाराष्ट्र  में गृहराज्यमंत्री रहते हुए अपने जिले वालों के लिए कुछ नहीं किया। अब आपके हाथ में है कि आप किसान के बेटे का साथ देते हैं या किसानों के साथ छल करने वालों का।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिल्ली विस चुनाव: त्रिकोणीय संघर्ष में परिवर्तन की राह पर सत्ता!

दिल्ली विस चुनाव: त्रिकोणीय संघर्ष में परिवर्तन की राह पर सत्ता! # एक दशक पूर्व कांग्रेस से सत्ता छीनने वाली...

More Articles Like This