16.1 C
Delhi
Wednesday, December 10, 2025

कुशल प्रबंधन व अनुशासन ही  सफलता की कुंजी :  नुरुलहोदा 

कुशल प्रबंधन व अनुशासन ही  सफलता की कुंजी :  नुरुलहोदा 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध विभाग के बीबीए के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण के तहत छात्रों को हरियाणा के मानेसर औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण कराया गया।
हरियाणा के मानेसर औद्योगिक सम्पदा में स्थित प्रेसिशन मेटल्स एंड प्रेफाब सलूशन्स में छात्रों को शीट मेटल पार्ट्स के निर्माण प्रक्रिया के विषय में बताया गया। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नुरुलहोदा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुशल प्रबंधन नेतृत्व एवं अनुसाशन ही व्यवसाय संस्थानों की सफलता की कुंजी है।
गुणवत्ता के लिए आईएसओ प्रमाणित कंपनी सीएनसी लेज़र कट एवं प्रेस बेंडिंग वेल्डड तकनीक से प्री-इंजीनियर्स, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, मेटल बिल्डिंग, इंडस्ट्रियल शेड्स एवं मालगोदाम आदि का निर्माण करती है। कहा कि जस्ट इन टाइम तकनीक, शून्य त्रुटि सहनशीलता एवं उच्च गुणवत्ता से ही ग्राहक को बेहतरीन उत्पाद से संतुष्ट किया जा सकता है।  छात्रों को कंपनी के अनेक विभागों का दौरा कराया गया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया।
छात्रों द्वारा मैनेजमेंट सम्बंधित सवाल किया गया जिसका उत्तर व्यावहारिक उदाहरण देकर समझाया गया। व्यवसाय प्रबंध के विभागाध्यक्ष प्रो. मुराद अली ने अपने सन्देश में कहा कि ऐसे भ्रमण से व्यवसाय प्रबंधन के विद्यार्थियों को अलग अलग उद्योगों का तुलनात्मक अनावरण करने में मदद मिलती है। समरीन तबस्सुम ने कंपनी के प्रबंध निदेशक नुरुलहोदा को  स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया, डॉ. विकास कुमार सिंह  ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद विद्यार्थियों को मानेसर स्थित फाइन कोट्स कंपनी का दौरा कराया गया, जहां कंपनी के प्रबंधक केके मिश्रा ने मैटेलिक पेंटिंग की विभिन्न प्रक्रिया से अवगत कराया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This