कैप्टन अशोक उपाध्याय का गांव में भव्य अभिनंदन
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
राष्ट्रपति द्वारा मानद उपाधि से सम्मानित कैप्टन अशोक कुमार उपाध्याय ने भारतीय थलसेना में 34 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्ति ग्रहण की। सेवानिवृत्ति उपरांत पहली बार अपने पैतृक गांव बीरमपुर पहुंचने पर उनके सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

विधायक रमेश सिंह ने उनकी अनुशासित एवं निष्ठावान राष्ट्रसेवा की सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अंत में उपस्थित जनसमुदाय ने कैप्टन उपाध्याय के स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की कामना करते हुए देश सेवा में उनके योगदान पर गर्व व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिंतामणि मिश्रा ने और संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ ने किया।

समारोह में क्षेत्रवासियों ने कैप्टन उपाध्याय का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर जयघोष के साथ स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति, उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव के प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष खुटहन व खेतासराय धर्मेन्द्र मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य उपस्थित रहे।








