37.1 C
Delhi
Sunday, April 20, 2025

कोटेदार संघ ने समारोह आयोजित कर सप्लाई इंस्पेक्टर को दी विदाई

कोटेदार संघ ने समारोह आयोजित कर सप्लाई इंस्पेक्टर को दी विदाई

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7.                                                               अच्छे व्यक्ति हमेशा याद किए जाते हैं। अच्छा अधिकारी, कर्मचारी अपने व्यवहार व कार्य करने की शैली को लेकर जाना पहचाना जाता है। जब अच्छे और लोकप्रिय कार्य करने वाले स्थानांतरण अथवा अवकाश ग्रहण करते हैं तो वह बहुत याद आते हैं। उपरोक्त बाते ऑल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर फेडरेशन, कोटेदार संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दया शंकर निगम ने शहर के एक लॉन में सप्लाई इंस्पेक्टर रत्नेश श्रीवास्तव का स्थानांतरण होने के पश्चात विदाई समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि रत्नेश एक व्यवहार कुशल सबके चहेते इंस्पेक्टर रहे, इनको लोग याद रखेंगे। पत्रकार संजय अस्थाना ने कहा कि रत्नेश का व्यवहार व उनका कार्य करने का तरीका सराहनीय रहा, उन्होंने हमेशा कानून के दायरे में रहकर कार्य किया, जहां भी जायेंगे लोकप्रियता के शिखर पर रहेंगे। मनोज जायसवाल ने कहा कि जो भी इंस्पेक्टर साहब के पास किसी काम से गया होगा, वह निराश नहीं लौटा होगा, उसका काम हुआ होगा।

विदाई समारोह से अभिभूत इंस्पेक्टर रत्नेश श्रीवास्तव ने कहा कि इंस्पेक्टर होने के बाद जनपद में मेरी पहली पोस्टिंग थी। यहां आठ साल रहा, बहुत अच्छा लगा। यहां के लोग जरूरी काम से ही ऑफिस आते हैं, यहां का कार्यकाल हमेशा मेरे जहन में रहेगा।

कार्यक्रम को राम सम्हार यादव, हिटलर भाई, राकेश कुमार, संजय गुप्ता, संजय राय आदि कोटेदारों ने भी संबोधित किया। इसके बाद इंस्पेक्टर रत्नेश श्रीवास्तव को माल्यार्पण, बुके, अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर कांटेदार संघ के पदाधिकारियों विदाई दी।

इस मौके पर अनुज जायसवाल, अशोक जायसवाल, मंजू यादव, समीउल्लाह, संतोष श्रीवास्तव, कैलेन्दर बिंद, संतोष यादव आदि लोग उपस्थित रहे। समारोह का संचालन संतोष गुप्ता ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बारात जाते समय दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दोनों पक्षों में मचा कोहराम

बारात जाते समय दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दोनों पक्षों में मचा कोहराम अमेठी। तहलका 24x7      ...

More Articles Like This