36.1 C
Delhi
Monday, June 5, 2023

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

कोरोना संक्रमित महिला को मृत मान कर दिया अंतिम संस्कार, 15 दिन बाद जिंदा लौटी

कोरोना संक्रमित महिला को मृत मान कर दिया अंतिम संस्कार, 15 दिन बाद जिंदा लौटी

नई दिल्ली।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24×7
                    आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले अंतर्गत क्रिश्चियनपेट इलाके की रहने वाली मुत्याला गिरिजम्मा (75) कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। 12 मई को उन्हें विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें भर्ती कराने के बाद पति गदय्या घर लौट गए। 15 मई को हालचाल जानने के लिए वह अस्पताल गए तो पाया कि गिरिजम्मा अपने बेड पर नहीं थीं।
दूसरे वार्डों में तलाश करने पर भी जब गिरिजम्मा का कुछ पता नहीं चला तो अस्पताल के कर्मचारियों ने गदय्या को शवगृह में जानकारी करने की सलाह दी। शवगृह में उन्हें अपनी पत्नी के जैसा ही एक शव मिला और अस्पताल के अधिकारियों ने गिरिजम्मा का मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया। इसके बाद परिजन गिरिजम्मा का शव लेकर अपने घर गए और उसी दिन अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं, गिरिजम्मा अस्पताल के ही दूसरे वार्ड में थीं। वह यह सोच रही थीं कि कोई उन्हें लेने क्यों नहीं आया। जब इंतजार के बाद भी कोई उन्हें लेने नहीं आया तो एक जून को वह खुद ही घर की ओर निकल पड़ीं। गिरिजम्मा को देख उनके परिवारवालों और पड़ोसियों में हैरत की लहर दौड़ गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपना-अपना हाल बताया तब स्थिति साफ हो सकी। कोरोना काल में चिकित्सा कर्मियों की बेतहाशा लापरवाही सामने आयी कि किसी का शव किसी और को सौंप दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Total Visitor Counter

Total Visitors
31880716
363
Live visitors
6299
Visitors
Today

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आजमगढ़ : पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने का नाम पर 25 लाख की ठगी

आजमगढ़ : पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने का नाम पर 25 लाख की ठगी जीयनपुर। तहलका 24x7           ...

More Articles Like This