खुशबू प्रजापति बनी मिस यूपी क्वीन, सोनल श्रीवास्तव को मिसेज यूपी क्वीन का ताज
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर के एक होटल में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट जारा इवेंट द्वारा आयोजित विमल छंगनलाल ज्वेलर्स द्वारा प्रायोजित मिस एंड मिसेज यूपी क्वीन 2023 का फिनाले संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंसू, विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह, दिनेश टंडन, माया टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर, पप्पू रघुवंशी, रमेश बरनवाल ने दीप जलाकर किया।

ग्रैंड फिनाले से पूर्व प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऑडिशन में सिलेक्ट होने के बाद 20 मिस 10 मिसेस फिनाले में जौनपुर लाया गया। जिसमें खुशबू प्रजापति मिस यूपी क्वीन विनर, सोनल श्रीवास्तव मिसेस यूपी क्वीन विनर रही।निर्णायक मंडल की श्रेणी में मुंबई से टीवी स्टार कांची सिंह, अभिनेता अभिनव कुमार, मिस यूपी क्वीन सीजन वन की विनर तनु प्रिया सिंह परमार निर्णय लेने का कार्य किया। प्रतियोगिता चार चरण में आयोजित हुआ पहला रैंप वॉक सारी राउंड दूसरा इंट्रोडक्शन राउंड तीसरा गाउन राउंड चौथा टैलेंट क्वेश्चन आंसर राउंड इन सभी चीजों में शानदार प्रदर्शन से खुशबू प्रजापति और सोनल श्रीवास्तव ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता में मिसेज फर्स्ट रनर अप डॉ प्रिया जौनपुर, सेकंड रनर अप उर्वशी किशोर लखनऊ वहीं मिस फर्स्ट रनर अप शैली मिश्रा, सेकंड रनर अप काजोल सोनकर रही। परफॉर्मेंस ऑफ द डे सेजल सिंह रही विजेता को अमरावती ग्रुप द्वारा 51000 कैश प्राइस ताज ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। पूरे इवेंट की कोरियोग्राफी सागर शान ने किया। आयोजक मीनाज शेख सलमान शेख ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल एंकर दीक्षा जायसवाल मुंबई ने किया। इस अवसर पर विमल सेठ, ईशान मिश्रा, डॉ बीएस उपाध्याय, डॉ संदीप पांडे, डॉ अजीत कपूर, निखिलेश सिंह, डॉ चित्रलेखा सिंह, राकेश श्रीवास्तव, डॉ एनके सिन्हा, डॉ एनके सिंह, डॉ प्रशांत द्विवेदी, अमित गुप्ता, डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ प्रियंवदा सिंह, डॉ शैली मोहन, डॉ अंबर खान, डॉ सैफ, ज्योति कपूर, तस्नीम फातिमा, डॉ राजेश चंद्रा, अरुण त्रिपाठी, कमर हसनैन दीपू, राजकुमार सिंह, दीपक श्रीवास्तव, सरला महेश्वरी, ज्योति श्रीवास्तव, उर्वशी सिंह, राहिल शेख, इमरान इराकी, संजय खान, विमल सिंह, राहुल सिंह, आशुतोष सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, विवेक सिंह शशांक सिंह रानू के अलावा जिले व प्रदेश के गणमान्य लोग एवं प्रतिभागी और उनके परिवार के साथ-साथ सम्मानित टीम एवं ऑर्गेनाइजिंग टीम उपस्थित रही।