खेल से छात्राओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है: डॉ. संजय वर्मा
# राजकीय महिला महाविद्यालय में क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न, विज्ञान संकाय विजेता
शाहगंज, जौनपुर।
अखलाक खान
तहलका 24×7
राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कला संकाय की टीम उपविजेता रही।फाइनल मुकाबले में विज्ञान संकाय की टीम ने कला संकाय की टीम को रोमांचक मुकाबले में पराजित कर जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रीति यादव (बीए) को प्रदान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से छात्राओं में न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि उनमें अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।

उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। संचालन प्रो. अखिलेश कुमार ने किया, जबकि खेल प्रभारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया।








