32.1 C
Delhi
Sunday, July 20, 2025

गंगा में स्‍नान करते चार किशोरियां डूबीं, दो की मौत, दो को बचाया

गंगा में स्‍नान करते चार किशोरियां डूबीं, दो की मौत, दो को बचाया

मिर्जापुर। 
तहलका 24×7 
               जिले के चिल्ह थाना क्षेत्र के डिगुरपट्टी गांव के गंगा घाट पर रविवार की सुबह गंगा स्नान करते समय चार किशोरियां डूबने लगीं, जिसमें दो को लोगों ने बचाया।
क्षेत्र की निवासी नैंसी सरोज (14) व आंचल सरोज (15), शालू, शिवानी, स्नेहा, प्रतिज्ञा सभी गंगा नदी में स्नान कर रही थीं। इसी बीच नैंसी और आंचल के साथ ही स्नेहा और प्रतिज्ञा गहरे पानी में चली गईं। डूब रही किशोरियों को देख गंगा घाट पर स्नान कर रही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया।
शोर सुनकर गांव के ही रामजस, सिकंदर व संतलाल नदी में छलांग लगाकर स्नेहा पुत्री राम हौसला सरोज व प्रतिज्ञा पुत्री शिवजीत डिगुरपट्टी को बचा लिया। वहीं नैंसी निवासी डिगुरपट्टी व आंचल निवासी श्रीपट्टी नदी में लापता हो गईं।घटना की सूचना पर पहुंची चील्ह थाना अध्यक्ष रीता यादव ने गोताखोरों की मदद से नैंसी व आंचल का शव घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बरामद किया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही गंगा घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। आंचल अपने मामा के घर डिगुरपट्टी आई थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका...

More Articles Like This