12.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

घाटी में गिरा हार्वेस्‍टर, तीन की मौत, एक गम्भीर 

घाटी में गिरा हार्वेस्‍टर, तीन की मौत, एक गम्भीर 

 जबलपुर। 
तहलका 24×7 
              जबलपुर-कुंडम बघराजी मार्ग के करनपुरा में एक हार्वेस्टर पुलिया से नीचे घाटी में गिर गया। हार्वेस्टर में चार लोग सवार थे। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक व्यक्ति हार्वेस्टर के नीचे दब गया, जिसे रेस्क्यू करके निकाला गया। बुरी तरह घायल व्यक्ति ने बताया कि हरियाणा निवासी चार लोग हार्वेस्टर में थे। घायल का उपचार चल रहा है।
पुलिस को आशंका है कि अन्य लोग भी हार्वेस्टर में सवार थे, उनकी खोजबीन की जा रही है।कुंडम थाना क्षेत्र की पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। मौके पर क्रेन, जेसीबी और हाइड्रा की मदद से पहाड़ से नीचे गिरे हार्वेस्टर को निकालने का काम किया जा रहा है।
एडिशनल एसपी प्रदीप शिंदे ने बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे कुंडम से बघराजी डैम के करणपुरा पुल के पास घाटी वाले इलाके में यह हादसा हुआ। सड़क से नीचे हार्वेस्टर गिर गया। पुलिस हार्वेस्टर को उलट-पुलट कर यह सुनिश्चित कर रही है कि उसके नीचे कोई और व्यक्ति तो नहीं दबा हुआ है।
हार्वेस्टर पलटने से सुखवीर सिंह (50) पुत्र चतरा सिंह निवासी श्यामगढ करनाल को गंभीर हालत में निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं अजय सिंह (25) पुत्र सुखवीर सिंह व पप्पू सिंह (25) निवासी श्यामगढ़, करनाल, खूब सिंह (30) निवासी बीना की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी दीपक सक्सेना ने दुर्घटना में मृत तीनों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This