16.1 C
Delhi
Thursday, February 5, 2026

चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी, इलाज के दौरान दम तोड़ा

चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी, इलाज के दौरान दम तोड़ा

लखनऊ। 
तहलका 24×7 
               राजधानी में चाइनीज मांझे का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बाजार खाला कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। चाइनीज मांझे की चपेट में आने से युवक की गर्दन कट गई। हादसा हैदरगंज ओवर ब्रिज पर हुआ। घायल को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि गर्दन पर काफी गहरा घाव हो गया था।
इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर का इंतजार है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शोएब (33) दुबग्गा के रहने वाले थे। वह अपनी बाइक से हैदरगंज ओवरब्रिज से गुजर रहे थे, तभी अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया। मांझे से युवक की गर्दन पर गहरा घाव हो गया, जो लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
राहगीरों ने आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरु किया, लेकिन तब तक काफी खून बह चुका था। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि गर्दन पर घाव इतना गहरा था कि उसे बचा पाना नामुमकिन हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट

प्रेम प्रपंच में बाधक बन रही भाभी को चचेरे देवर ने उतारा मौत के घाट # परदेश से साथ आकर...

More Articles Like This