14.1 C
Delhi
Monday, January 20, 2025

चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित कार नहर में गिरी

चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित कार नहर में गिरी

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              गोसाईंपुर नहर पुलिया के पास शनिवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। नहर में पानी न होने से चालक सुरक्षित बच गया। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। जेसीबी व ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
चक बेसहूदास माफी गांव निवासी विनय कुमार गोसाईं के घर बारात आई थी। आधी रात को वे अपनी कार से किसी रिश्तेदार को शाहगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़ वापस घर लौट रहे थे। उक्त पुलिया के पास झपकी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर नहर में उतर गई। चालक विनय कार से नीचे कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। शोरगुल सुनकर मौके पर ग्रामीण जुट गए। दूसरे दिन सुबह जेसीबी बुलाकर कार बाहर निकाला गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ : अजय राय

कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ : अजय राय # भाजपा उजाड़ने वाली सरकार : तूफानी सरोज पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता तहलका...

More Articles Like This