12.1 C
Delhi
Monday, January 20, 2025

चैत्र नवरात्रि में मां आद्यशक्ति दक्षिणा काली मंदिर में उमड़ रही दर्शनार्थियों की भारी भीड़

चैत्र नवरात्रि में मां आद्यशक्ति दक्षिणा काली मंदिर में उमड़ रही दर्शनार्थियों की भारी भीड़

 जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               शहर के दक्षिणी छोर पर सिटी स्टेशन के समीप स्थित श्री मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली की विशाल प्रतिमा अत्यन्त मनोहारी है। पूर्वांचल में ऐसे आकर्षक भव्य कालिका धाम मंदिर की महिमा अत्यन्त निराली है। यहां पर नित्य भक्तों द्वारा माँ का दर्शन पूजन एवं श्रद्धा समर्पण से तत्काल मनोकामना पूर्ति में सहायक होता है।
नवरात्र में मां काली का दर्शन करने के लिए दूर-दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। भोर में ही मंदिर का कपाट पूजन अर्चन के बाद भक्तों के लिए खुल जाता है। यहां पर नवरात्र के पहले दिन से ही भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। श्रद्धालु नारियल, चुनरी व अड़हुल की माला अर्पित कर हाजिरी लगा रहे हैं।
बताते हैं कि मंदिर की स्थापना 1984 में हुई है। जौनपुर शहर में यह मंदिर कलकत्ता वाली काली के नाम से जाना जाता है। मंदिर के संस्थापक व पुजारी भागवती सिंह ‘वागीश’ ने बताया कि यह स्थल काली जी की सनातनी सिद्धपीठ है, जो भक्तों के भाग्य का नवसृजन कर देती है। कलयुग में काली जी की कृपा आपार है। जो व्यक्ति सच्चे दिल से मां के नाम का प्रतिपल स्मरण करता है, उसके भाग्य का कपाट खुल जाता है।
इस बार चैत्र नवरात्र में 15 अप्रैल को कालरात्रि का दिन है। इस दिन सप्तमी है। यह दिन मां काली का सर्वशक्ति एवं सौभाग्य प्रदायक है। इस दिन मां का दर्शन, पूजन-अर्चन, स्मरण जीवन को ज्योर्तिमय तथा मंगलमय कर देता है। कलयुग में मां काली का दर्शंज-पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
मंदिर पर सर्वेश सिंह सोनू, दलसिंगार विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य एसपी सिंह, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, देवेन्द्र सिंह, विक्रम गुप्ता, अमित निगम, संतोष चतुर्वेदी, विपिन सिंह, भानु मौर्या, पीयूष श्रीवास्तव, वंदेश सिंह व्यवस्था में लगे हुए हैं

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ : अजय राय

कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ : अजय राय # भाजपा उजाड़ने वाली सरकार : तूफानी सरोज पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता तहलका...

More Articles Like This