13.1 C
Delhi
Wednesday, December 17, 2025

चोरी की मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
              पुलिस ने पटैला बाजार से चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके पास से बाइक बरामद कर सीज कर दी।
सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर गांव निवासी अमन गौतम एक दिसंबर की शाम सात बजे पटैला बाजार में दुकान से खरीदारी कर रहे थे। बगल में रखा उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया था।
अमन गौतम की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया उप निरीक्षक रवि प्रकाश सिंह व हमराहियों ने शनिवार को मिले सुराग पर सुल्तानपुर भोकरा मार्ग से पल्सर बाइक सवार दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी में उनके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपित खुटहन थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी चंद्रभान यादव उर्फ करिया व सरपतहां थाना के लखरईया गांव निवासी गोलू यादव उर्फ सचिन ने मोबाइल फोन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बाइक सीज कर आरोपितों का चालान कर दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This