29.1 C
Delhi
Sunday, July 13, 2025

छठ पूजा से पहले बड़ा हादसा, घाट बनाने के दौरान 5 लोगों की डूबने से मौत

छठ पूजा से पहले बड़ा हादसा, घाट बनाने के दौरान 5 लोगों की डूबने से मौत

भागलपुर। 
तहलका 24×7 
               लोक आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरु हो गया है। इसी बीच बिहार के भागलपुर और नालंदा से दर्दनाक खबर आ रही है। जहां भागलपुर छठ घाट की साफ-सफाई कर रहे छह लोग गंगा में डूब गए। हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई है। वहीं दूसरी ओर नालंदा में दो लोगों की मौत हो गई और खुशी का पल मातम में तब्दील हो गया।पूरा मामला भागलपुर के पीरपैंती के मोहनपुर का है, जहां पर यह हादसा हुआ, वहां छठ पूजा के नहाय खाय को लेकर गंगा स्नान करने गए 6 लोग पानी में डूब गए।
इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गंगा स्नान के दौरान पहले एक शख्स पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए अन्य पांच लोग पानी में कूद गए। घटना की सूचना से लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। डूबे 6 लोगों में तीन बच्चे भी शामिल थे। सभी को डूबता देख स्थानीय लोगों ने डूबे हुए सभी लोगों को बाहर निकाला। जिसमें से तीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीन बच्चों की हालात गंभीर हो गई। बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को गंगा घाट से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान एकचारी निवासी मौसम कुमारी (15), जीतन कुमार और आशुतोष कुमार के रुप में की गई है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जीतन कुमार अपने फुआ मौसम कुमारी के घर आया था। यहां बड़ी मोहनपुर घाट पर साफ-सफाई करने के लिए पहुंचा। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बड़ी मोहनपुर घाट खतरनाक है, लेकिन प्रशासन के तरफ से किसी भी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं करायी गई।
लोगों का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण या हादसा हुआ है। वहीं नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी गांव में छठ घाट की साफ-सफाई कर रहे एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र इंदौत गांव निवासी राजेश कुमार का 12 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार करे रुप में की गई है। वहीं, हिलसा थाना क्षेत्र पूना गांव में पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान स्व. कृष्णनयन प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र विक्कू कुमार के तौर पर हुई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7      ...

More Articles Like This