36.1 C
Delhi
Monday, June 5, 2023

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, छोटे भाइयों ने किया बड़े भाई की पीट-पीट कर हत्या

जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, छोटे भाइयों ने किया बड़े भाई की पीट-पीट कर हत्या

लखनऊ/मऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
              उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या उसके ही सगे और चचेरे भाई ने कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर घर छोड़ कर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जमीन को लेकर खूनी संघर्ष की ये घटना घोसी कोतवाली के अहमदपुर असना गांव की है।
गांव निवासी रामानंद यादव (48) और रामाकांत यादव सगे भाई हैं। दोनों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। इसके चलते दोनों अलग रहते हैं। बताया जाता है रामाकांत का साथ उसका चचेरा भाई वीरेंद्र यादव देता है। इसके चलते रामाकांत चचेरे भाई वीरेंद्र के साथ ही रहता है। जमीन के टुकड़े को लेकर रामानंद और रामाकांत के बीच पहले भी कईं बार विवाद भी हो चुका है।
शुक्रवार की सुबह दोनों भाइयों के बीच इसी को लेकर फिर से कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना गहरा गया कि दोनों मारपीट करने लगे। इस दौरान वीरेंद्र ने रामाकांत का साथ दिया। परिणाम स्वरूप रामाकांत ने बड़े भाई रामानंद यादव को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। 
घटना के बाद रामानंद और वीरेंद्र घर से फरार हो गए। जब कि घायल को उसके परिवार के लोग अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने रामानंद को मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Total Visitor Counter

Total Visitors
31880526
406
Live visitors
6109
Visitors
Today

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आजमगढ़ : पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने का नाम पर 25 लाख की ठगी

आजमगढ़ : पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने का नाम पर 25 लाख की ठगी जीयनपुर। तहलका 24x7           ...

More Articles Like This