15.1 C
Delhi
Thursday, February 19, 2026

जीजा से प्रताड़ित दो सगी बहनों ने नदी में कूदकर की आत्महत्या

जीजा से प्रताड़ित दो सगी बहनों ने नदी में कूदकर की आत्महत्या

गोंडा। 
तहलका 24×7 
                 गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली अंतर्गत तामापुर गांव की रहने वाली दो सगी बहनों ने आपस में हाथ बांधकर बिसुही नदी में छलांग लगा दी। गहरे पानी मे डूबने से दोनों की मौत हो गई। सामूहिक खुदकुशी के पीछे बहनों को उनके जीजा द्वारा प्रताड़ित किये जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तामापुर गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी दो बेटियां सुनीता (18) और पुनीता (17) सोमवार की सुबह करीब पांच बजे घर से यह कहकर निकलीं थीं कि पापा मैं जा रही हूं, अब नही लौटूंगी ! जीजा अशोक कुमार निवासी पचपुती जगतापुर कोल्हार गांव हम दोनों को प्रताड़ित करते हैं।
वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं, इसलिए अब वह दोनों कभी नहीं मिलेंगी। इतना कहकर दोनों घर से करीब 500 मीटर दूर बिसुही नदी पर बने पुल की तरफ भागीं। एक साथ दोनों ने नदी में छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। बेटियों की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This