10.1 C
Delhi
Saturday, January 18, 2025

जेसीआई की अध्यक्ष दीपा सेठ ने ली पद और गोपनीयता की शपथ 

जेसीआई की अध्यक्ष दीपा सेठ ने ली पद और गोपनीयता की शपथ 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी का 45वां शपथ ग्रहण समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार देर रात हुआ। समारोह में अध्यक्ष के तौर पर दीपा सेठ और उनकी कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर 14 नए सदस्यों ने भी संस्था की सदस्यता ग्रहण की।पक्का पोखरा स्थित एक मैरेज लॉन में देर रात तक चले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में अमृता जायसवाल और आयुष्मान अग्रहरि ने जेसी आस्था और लक्ष्य का पाठ किया। आकृति और आर्या ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। सचिव 2024 वीरेंद्र जायसवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद अध्यक्ष 2024 राम अवतार अग्रहरि ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर बीते कार्यकाल में उम्दा प्रदर्शन करने वाले और विशेष योगदान देने वाले साथियों और पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। विश्वानी जायसवाल ने नई अध्यक्ष का परिचय प्रस्तुत किया।
इसके बाद राम अवतार अग्रहरि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा सेठ और उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। उपाध्यक्ष के तौर पर विवेक सोनी, हिमांशु गुप्ता, कार्तिक अग्रहरि, आशीष सोनी, अमृता जायसवाल और वीरेंद्र जायसवाल ने शपथ ली। निदेशक पद पर रवि अग्रहरि, बालाजी राव, संदीप यादव, अश्विनी अग्रहरि, रोहित गुप्ता और सुमंग साहू ने शपथ लिया। आदित्य अग्रहरि ने सचिव, उज्ज्वल सेठ ने कोषाध्यक्ष, दीपक सिंह ने पीआरओ, रौनक मोदनवाल ने जेजे चेयरमैन, आयुष अग्रहरि ने जेजे सचिव, रुचि राव ने लेडी जेसी कॉर्डिनेटर के पद की शपथ ली।
नए सदस्य के रूप में उत्कर्ष मिश्रा, रमन मिश्रा, आदर्श बरनवाल, पूजा अग्रहरि, अमृत अग्रहरि, सुजल मोदनवाल, श्रद्धा सोनी, ज्ञानचंद, पवन गुप्ता, दिव्यांशु श्रीवास्तव, यशोवर्धन जायसवाल, प्रथम सिंह, दुर्गेश जायसवाल और अंजलि जायसवाल को अधिष्ठापन अधिकारी गौरव सेठ ने शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष अनिल पांडेय ने नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। धन्यवाद ज्ञापन आदित्य अग्रहरि ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रहरि, रुपेश जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, कैलाश नाथ जायसवाल, लालचंद यादव, दिनेश चंद्र गांधी, उमाशंकर गुप्ता, डॉ. जेपी दुबे, संजय गुप्ता, रमेश गुप्ता, रविकांत जायसवाल, दीपक जायसवाल, अभिषेक अग्रहरि, अविनाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, निर्भय जायसवाल, डॉ. एस एल गुप्ता, मनोज अग्रहरि, मनोज जायसवाल, दिनेश मोदनवाल, मनीष अग्रहरि, डॉ. सुनील दुबे, संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, एक फरार, फड़ से 21 हजार रुपये और तीन बाइक बरामद

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, एक फरार, फड़ से 21 हजार रुपये और तीन बाइक बरामद खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी तहलका 24x7. ...

More Articles Like This