29.1 C
Delhi
Sunday, July 13, 2025

जौनपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिये किया गया प्रेरित

जौनपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिये किया गया प्रेरित

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                स्थानीय विकास खण्ड के अमिहित कृषि विज्ञान केंद्र पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा संचालित कृषि परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न ग्राम की महिलाओं ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा लाइव टेलीकास्ट प्रोग्राम देखा।

महिलाओं का खेती में योगदान एवं स्वास्थ्य पोषण में महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे मसाले, जैम, जेली, मुरब्बा एवं अन्य रूपों में किए जा रहे योगदान की जानकारी दी गई। इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुवंशी ने धर्मापुर प्रोड्यूसर कंपनी की अध्यक्ष संध्या देवी द्वारा समूह गठन कर नारी सशक्तिकरण के किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा डॉ रघुवंशी ने स्वयं सहायता समूह के गणेश सिलाई, लक्ष्मी जनसेवा स्वयं सहायता समूह, रेशमा देवी स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी साझा की गई। खेती सब्जी उत्पादन में महिलाओं द्वारा कंधे से कंधा मिलाकर उत्पादन बढ़ाने में योगदान की जानकारी दी।

केंद्र के वैज्ञानिक डॉ एके सिंह ने बताया कि कृषि में तकनीकी ढंग से खेती एवं सहयोग करके महिलाओं द्वारा ही मुख्य रूप से विविधिकरण की मिसाल पेश की जा रही है विभिन्न फलों के विभिन्न उत्पाद तैयार कर तकनीकी विधि से पैकिंग एवं मार्केटिंग का कार्य करके महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न ब्लॉकों से एवं विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सुनीता देवी, रेशमा, रेखा, उर्मिला, रेनू, श्री त्रिलोकी नाथ एवं सुजीत कुमार ने भाग लिया।

कार्यक्रम संयोजक वीके सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर केंद्र के कर्मचारी सचिन यादव, धीरज, विवेक एवं परमेंद्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली से ऑनलाइन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के नरेंद्र तोमर, केंद्रीय राज्य मंत्री पुरुषोत्तम निराला एंव कैलाश चौधरी ने महिला सशक्तिकरण तथा कृषि में महिलाओं के महती योगदान की प्रशंसा की।
Mar 08, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7      ...

More Articles Like This