11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

जौनपुर : अखिलेश यादव ने भेजी प्रधान राजकुमार के परिजनों को 5लाख की आर्थिक मदद

जौनपुर : अखिलेश यादव ने भेजी प्रधान राजकुमार के परिजनों को 5लाख की आर्थिक मदद

# सपा जिला कार्यकारिणी ने प्रधान की पत्नी को चेक सौंप कर साथ खड़े रहने का दिया आश्वासन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मखमेलपूर के प्रधान राजकुमार यादव के परिजनों को पाँच लाख की आर्थिक मदद भेजी है। कुछ दिनों पूर्व जनपद आये पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रधान हत्याकांड के बारे में जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने अवगत कराया था जिस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आर्थिक मदद भेजकर पीड़ित परिजनों के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है।
बता दें कि विगत दिनों मखमेलपूर के प्रधान राजकुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था उसी बीच अखिलेश यादव का जौनपुर मे आगमन हुआ था तभी स्व. राजकुमार यादव के परिवार से मुलाकात हुई थी मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार के दर्द महसूस कर आर्थिक मदद करने का निश्चय किया था जो विगत दिनों लखनऊ से मल्हनी विधायक लकी यादव के द्वारा पाँच लाख चेक भेजा गया।
जिसें आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व मे एक प्रतिदिन मंडल जिसमें विधायक शैलेंद्र यादव, जगदीश सोनकर, लकी यादव, जगदीश नारायण राय, डॉ केपी यादव, श्याम बहादुर, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी के साथ उनके आवास पर जाकर उनकी पत्नी सावित्री देवी को दिया गया। वहीं अखिलेश यादव द्वारा इस दरियादिली की चर्चा जिले भर मे हो रही है। जहां सरकार को ऐसे कमजोर पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए वहीं विपक्ष के नेता द्वारा ये कार्य बहुत ही सराहनीय बताया जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास

गौ आधारित प्राकृतिक खेती से होगा कृषि का सतत विकास खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This