25.1 C
Delhi
Wednesday, March 22, 2023

जौनपुर : अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर : अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

# पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने किया कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

# नेपाल के पहलवान देवा थापा ने राजस्थान के सोनू को किया चारों खाने चित्त

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   सिरकोनी विकासखंड अंतर्गत राजेपुर त्रिमुहानी स्थित रामेश्वर इंटर कॉलेज के प्रांगण में अखिल भारतीय कुश्ती महादंगल का आयोजन किया गया। इसका आयोजन ग्राम सभा बहरीपुर निवासी पहलवान राम सिंह नगू ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा नेता जगदीश नारायण राय, पूर्व विधायक केराकत गुलाब सरोज तथा पूर्व डीजीसी राजेंद्र टाइगर ने नेपाल के पहलवान देवा थापा तथा राजस्थान से आए सोनू पहलवान का हाथ मिलवाकर किया।

पहलवानों की हौसला अफजाई करते हुए मुख्य अतिथि जगदीश नारायण राय ने कहा कि कुश्ती हमारी संस्कृति का हिस्सा है, ऐसे आयोजनों से स्वस्थ मनोरंजन के साथ ही कुश्ती के क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए अग्रसर एवं उभरते पहलवानों को प्रेरणा मिलती है। कुश्ती में दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया तथा महिला पहलवानों ने भी जोर आजमाइश की। नेपाल के देवा थापा ने राजस्थान के सोनू को चारों खाने चित्त कर दिया। नेपाल के पहलवान को देखने के लिए जनता में काफी उत्साह था जैसे ही देवा थापा ने सोनू को चित्त किया।

पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से देवा का स्वागत किया। सहारनपुर से आए परवेज पहलवान ने हरियाणा से आए मुन्ना टाइगर को धूल चटाई। जौनपुर से हिमांशु पहलवान तथा धर्मापुर से सिकंदर पहलवान की कुश्ती बराबर पर छुट्टी वहीं आजमगढ़ से राजन पहलवान तथा जौनपुर के गया पहलवान की भी कुश्ती बराबर पर रही। कानपुर से आई महिला पहलवान खुशी बनारस की महिला पहलवान ऋतु की कुश्ती भी बराबर पर रही। धनंजय पहलवान धर्मापुर तथा निर्मल पहलवान चंडीगढ़ की कुश्ती भी बराबर पर रही। धनंजय और निर्मल की जोड़ी पर 21000 का इनाम घोषित किया गया था।

विशिष्ट अतिथि के रुप मे आए पूर्व सांसद तूफानी सरोज, डॉ अवधनाथ पाल, रत्नाकर चौबे, अजय त्रिपाठी और बसपा नेता डॉ जेपी सिंह ने पहलवानों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम आयोजक राम सिंह नगू पहलवान ने आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हरिवंश यादव ने किया तो रेफरी की भूमिका उमा पहलवान ने निभाई। इस मौके पर सपा जिला सचिव नंदलाल यादव, जवाहर यादव, बाघ सिंह चौहान, प्रधान अशोक यादव, संजय यादव (पानवाला), विकास पांडे सहित हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Feb 20, 2021

Total Visitor Counter

31221584
Total Visitors

Must Read

गाजीपुर : जमानत हेतु हाजिर हुए तीन अभियुक्तों को न्यायालय ने भेजा जेल

गाजीपुर : जमानत हेतु हाजिर हुए तीन अभियुक्तों को न्यायालय ने भेजा जेल खानपुर। अंकित मिश्रा  तहलका 24x7           ...

जौनपुर : घर में घुसकर महिलाओं के साथ बर्बरता

जौनपुर : घर में घुसकर महिलाओं के साथ बर्बरता जताई हत्या की आशंका, सुरक्षा मुहैया कराने की किया मांग खेतासराय।  अज़ीम सिद्दीकी तहलका...

जौनपुर : सीओ समेत दो थानेदारों को न्यायाधिकारी ने लगाई फटकार

जौनपुर : सीओ समेत दो थानेदारों को न्यायाधिकारी ने लगाई फटकार शाहगंज। एख़लाक खान  तहलका 24x7               ...
Avatar photo
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गाजीपुर : जमानत हेतु हाजिर हुए तीन अभियुक्तों को न्यायालय ने भेजा जेल

गाजीपुर : जमानत हेतु हाजिर हुए तीन अभियुक्तों को न्यायालय ने भेजा जेल खानपुर। अंकित मिश्रा  तहलका 24x7           ...

जौनपुर : घर में घुसकर महिलाओं के साथ बर्बरता

जौनपुर : घर में घुसकर महिलाओं के साथ बर्बरता जताई हत्या की आशंका, सुरक्षा मुहैया कराने की किया मांग खेतासराय।  अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24x7          ...

जौनपुर : सीओ समेत दो थानेदारों को न्यायाधिकारी ने लगाई फटकार

जौनपुर : सीओ समेत दो थानेदारों को न्यायाधिकारी ने लगाई फटकार शाहगंज। एख़लाक खान  तहलका 24x7                    विवेचना, वारंट तामीला...

यूपी ग्लोबल एसोसिएशन फॉर फिजियोथैरेपी का द्वितीय कांफ्रेस सम्पन्न 

यूपी ग्लोबल एसोसिएशन फॉर फिजियोथैरेपी का द्वितीय कांफ्रेस सम्पन्न  जौनपुर।  रविशंकर वर्मा  तहलका 24x7            यूपी ग्लोबल एसोसिएशन फॉर फिजियोथैरेपी का द्वितीय कांफ्रेस अवध...

खुशबू प्रजापति बनी मिस यूपी क्वीन, सोनल श्रीवास्तव को मिसेज यूपी क्वीन का ताज

खुशबू प्रजापति बनी मिस यूपी क्वीन, सोनल श्रीवास्तव को मिसेज यूपी क्वीन का ताज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7                नगर...
- Advertisement -

More Articles Like This

This Website Follows
FCDN's Code Of Ethic
DMPJA
Proudly We are
Member of
FCDN
Membership ID- FCDN-IN-P/UP/0003
Click Here to Verify
Our Membership at
DMPJA