17.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल एक की दर्दनाक मौत

जौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल एक की दर्दनाक मौत

# पूरी रात नहर में ही पड़ा रहा युवक का शव, सुबह होश में आने पर घायलों ने बताया

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               कोतवाली क्षेत्र के कदहरा नहर के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं एक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीयों ने उक्त घायलों को केराकत के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। दोनों घायलों ने मंगलवार की सुबह होश आने बताया कि उनके साथ एक और साथी था जो सड़क दुर्घटना में छिटक कर कदहरा नहर में गिर गया था। जानकारी होते ही उक्त युवक की तलाश की गयी तो उसका शव कदहरा नहर से बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार थाना केराकत के परमानपुर निवासी बब्लू प्रजापति पुत्र करिया प्रजापति 45 वर्ष अपने बाइक पर दो अन्य लोगों के साथ सोमवार की देर रात जौनपुर से अपने घर परमानपुर जा रहे थे कि कदहरा नाले के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये जिसमें बब्लू की मौके पर ही मौत हो गयी और अमित कुमार 21 वर्ष, महेश मौर्य 25 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो कर बेहोश हो गये। जिनका इलाज केराकत के एक निजी हास्पिटल में हो रहा है।

सुबह होश आने पर घायलों ने बताया कि साथ में बब्लू भी थे। दुर्घटना के विषय में बताने पर लोग कदहरा मोड़ पर पहुंचे तो बब्लू का शव नीचे नहर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची मुफ्तीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बब्लू के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है बब्लू प्रजापति के तीन बच्चे है प्रीति 21 वर्ष प्रियंका 19 वर्ष प्रदीप 16 वर्ष का है।
Mar 16, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This