10.1 C
Delhi
Saturday, January 17, 2026

जौनपुर : अनुपमा अग्रहरि ने नगर पालिका कर्मियों को किया सम्मानित

जौनपुर : अनुपमा अग्रहरि ने नगर पालिका कर्मियों को किया सम्मानित

शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
                 जेसीआई इंडिया के “सैल्यूट टू साइलेंट वर्कर्स” कार्यक्रम के तहत जेसीआई शाहगंज शक्ति की अध्यक्ष अनुपमा अग्रहरि ने नगर पालिका कर्मियों को सम्मानित किया। सभी नागरिकों की तरफ से उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

संस्था अध्यक्ष अनुपमा अग्रहरि ने बताया कि शहर की आबादी को विभिन्न सेवाएं प्रदान करने में नगर पालिका के कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है इन्हीं भूमिकाओं में सबसे अहम है होती है नगर के साफ-सफाई। जिसे करने वाले सफाई कर्मियों की बदौलत हम स्वस्थ व स्वच्छ नगर की कल्पना कर सकते हैं। इसलिए हम नागरिकों की यह जिम्मेदारी बनती है कि हमें भी उनका और उनके कार्यों का भरपूर सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में संगीता, मेघना वंदना आदि भी उपस्थित रहीं। सचिव कुसुम ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
Mar 21, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This