36.1 C
Delhi
Monday, June 5, 2023

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

जौनपुर : अनैतिक संबंधों की जानकारी ने ली किशोर की जान

जौनपुर : अनैतिक संबंधों की जानकारी ने ली किशोर की जान 

# हत्या आरोपित देवर-भाभी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मड़ियाहूं। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7
                 क्षेत्र निवासी एक महिला के अनैतिक संबंधों का राजदार बनना गांव के किशोर को महंगा पड़ गया। इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर गंवानी पड़ी। बीते गुरुवार को उसका शव तालाब में उतराया मिला था। वारदात को किशोर के दोस्त ने अपनी भाभी के कहने पर अंजाम दिया था।
प्रकरण में शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए हत्या आरोपित देवर-भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीते गुरुवार को राजापुर प्रथम गांव निवासी राजनाथ गौतम के 16 वर्षीय पुत्र अमित कुमार गौतम अपने दोस्त के बुलावे पर घर से थोड़ी दूर स्थित एक तालाब पर नहाने के लिए गया था। जहां कुछ देर बाद उसका शव तालाब में उतराया पाया गया था। अमित की मौत को उसकी मां तारा देवी ने हत्या बताते हुए गांव की ही एक युवती एवं उसके नाबालिग देवर के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई।
तफ्तीश के दौरान गांव निवासी देवर-भाभी पर शक हुआ। उन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने सच्चाई उगलते हुए गुनाह कबूल कर लिया। युवती के अनुसार उसके गांव निवासी अन्य युवकों से अनैतिक संबंध हैं। इस बात की जानकारी अमित को हो गई थी। उसे भय था कि वह यह बात गांव के अन्य लोगों में न बता दे।
इसी कारण उसने अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अपने नाबालिग देवर को उसने इस साजिश में शामिल किया। बीते गुरुवार को देवर ने उसे नहाने के बहाने तालाब पर बुलाया। सिर पर लाठी से वार कर अमित को मार डाला और शव को तालाब में फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के अनुसार मृतक की मां की तहरीर और पोस्टमार्टम में चोट लगने से मौत होने की बात आने पर आरोपित देवर-भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Total Visitor Counter

Total Visitors
31880811
366
Live visitors
6394
Visitors
Today

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डॉ संदीप पाण्डेय बने भारत विकास परिषद शौर्य शाखा के संस्थापक अध्यक्ष

डॉ संदीप पाण्डेय बने भारत विकास परिषद शौर्य शाखा के संस्थापक अध्यक्ष जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This