9.1 C
Delhi
Sunday, January 18, 2026

जौनपुर : अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवायें- दिवाकर सिंह

जौनपुर : अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवायें- दिवाकर सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  कोविड-19 की वैक्सीन आने से लोगों ने राहत की सांस ली है जिला प्रशासन द्वारा कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। फ्रंट लाइन वर्करों सहित अब 45 से 60 वर्ष तक के लोगों को भी टीके लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने अपने सभी मेडिकल एजेंसी संचालकों के साथ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचकर कोविड-19 का टीकाकरण कराया।

टीकाकरण के उपरांत उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि सरकार द्वारा लगाया जा रहा है कोरोना काफी सुरक्षित है लोग अपनी बारी आने पर टीके को अवश्य लगाएं जिससे कि देश में फैल रही कोरोना वायरस महामारी को रोका जा सके और अपने आसपास के लोगों को भी सुरक्षित किया जा सके। इस दौरान उपस्थित अन्य मेडिकल एजेंसी संचालकों ने भी कोविड-19 की वैक्सिन लगवाई।
Mar 12, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This