21.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

जौनपुर : अपहर्ता गिरफ्तार, चंगुल में फंसी किशोरी बरामद

जौनपुर : अपहरणकर्ता गिरफ्तार, चंगुल में फंसी किशोरी बरामद

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पूर्व आधी रात को रहस्यमय तरीके से गायब हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि उक्त गांव निवासी किशोरी के पिता ने गत 23 फरवरी को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री को रात में सोते समय कोई अगवा कर ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। किशोरी अपने साथ मोबाइल भी ले गयी थी। पुलिस सर्विलांस की सहायता से मोबाइल की काल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी।

गुरूवार की भोर में उसका लोकेशन जिले पर मिला। उसी आधार पर पुलिस आगे बढ़ते हुए बस अड्डे पर पहुंच गयी। जहाँ अपहर्ता सरपतहां थाना क्षेत्र के अमांवाकला गांव निवासी संदीप कुमार जो कहीं भागने के फिराक में था। घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार कर उसके साथ किशोरी को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक सुरेश सिंह, राजीव मल्ल, महिला कांस्टेबल ज्योति कुमारी आदि शामिल रही।
Feb 25, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार

लैंड फॉर जॉब: लालू-राबड़ी ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा- ट्रायल के लिए तैयार पटना। तहलका 24x7.         ...

More Articles Like This