16.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

जौनपुर : अवैध रूप से निर्मित बाउण्ड्री वालो को प्रशासन ने कराया ध्वस्त

जौनपुर : अवैध रूप से निर्मित बाउण्ड्री वालो को प्रशासन ने कराया ध्वस्त

# बंजर भूमि पर बने पाँच घरों को एक सप्ताह में कब्ज़ा हटाने की नोटिस

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               स्थानीय क्षेत्र के खुदौली गांव में बंजर भूमि पर बनाया गये बाउण्ड्री वाल को प्रशासन ने बल पूर्वक जेसीबी से ढहवा दिया वहीं पाँच घर भी प्रिंसिपुल लैंड की एरिया में आने पर घर स्वामियों को एक सप्ताह में कब्ज़ा हटाने की नोटिस घरों पर चस्पा किया गया है साथ ही चेताया गया कि कब्ज़ा न हटाने पर प्रशासन ध्वस्त करा देगी ऐसे में गांव में अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालो में हडक़म्प मचा हुआ है।


बता दें कि वादी नरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र पारसनाथ और प्रतिवादी इन्द्रसेन, विकास पुत्रगण गौरी शंकर सिंह का गाटा संख्या 189 बंजर भूमि पर अतिक्रमण को लेकर करीब सात साल से विवाद चला आ रहा है, तहसीलदार कोर्ट और फिर जिलाधिकारी न्यायालय में बेदखली के आदेश पर उप जिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार वर्मा के नेतृव में राजस्व अधिकारी और पुलिस टीम के साथ में बंजर भूमि पर बने बाउण्ड्री वाल को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया तो वहीं प्रिंसिपुल लैंड के जमीन परिधि में नाले पर हुए अतिक्रमण को भी ढहा दिया गया।

अवैध रूप से कब्ज़ा किए पाँच मकानों पर नोटिस चस्पा किया गया, एक सप्ताह में खाली करने की नोटिस दी गयी है। इस बाबत पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार वर्मा ने “तहलका 24×7” को बताया कि बंजर भूमि पर अवैध कब्जा हटाया गया है, बेदखली आदेश का पालन हुआ है। पाँच लोगो को अवैध कब्जा हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस मौके पर तहसीलदार अभिषेक राय, एसएचओ रजेश यादव, कानूनगो रजनीश, लेखपाल रंजीत, पनधारी सहित खेतासराय पुलिस के जवान मौजूद रहे।
Feb 28, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

32 ग्राहकों को फर्जी एफडी की रसीदें थमाकर डेढ़ करोड़ की ठगी, बैंक मित्र गिरफ्तार

32 ग्राहकों को फर्जी एफडी की रसीदें थमाकर डेढ़ करोड़ की ठगी, बैंक मित्र गिरफ्तार लखनऊ। तहलका 24x7         ...

More Articles Like This